फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brijesh Pathak: बोले- सत्ता पाने के भटक रही है...अखिलेश की आत्मा, 2024 में प्रचंड बहुमत से बनेगी BJP सरकार

Sat, 01 Apr 2023 07:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव की आत्मा सत्ता पाने के भटक रही है। भाजपा 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आएगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पूरा प्रदेश गुंडों की गिरफ्त में था।
विज्ञापन
बृजेश पाठक और अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे थे। उन्होंने सपा अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा अखिलेश यादव की आत्मा सत्ता पाने के लिए भटक रही है, लेकिन यूपी की जनता ने समाजवादी पार्टी को साफ कर दिया है।

विज्ञापन

2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आएगी। शिवपाल यादव के बयान कि रामराज तभी आएगा जब सपा होगी पर उन्होंने कहा कि उनको अच्छी तरीके से पता है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में पूरा प्रदेश गुंडों के गिरफ्त में था और आज पूरे प्रदेश में कानून का राज है।
अखिलेश यादव के सत्ता पाने के मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं हैं। कहा कि पूरे प्रदेश की जनता लगातार मोदी और भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व में भाजपा को आशीर्वाद दे रही है। वहीं अशरफ की पत्नी द्वारा उसके पति के एनकाउंटर की आशंका जताने के सवाल पर डिप्टी सीएम न्यायालय का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया।

विज्ञापन

विधायक बोले- होती रहेगी बुलडोजर की कार्रवाई
वहीं, पचदेवरा थाना क्षेत्र के सहुआपुर गांव में शनिवार को आयोजित हुए सम्मान समारोह में सवायजपुर भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकारों में अपराध की कोई सीमा नहीं थी। लेकिन जब से केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार आई है, तभी से अपराध पर लगाम लगी है।

भाजपा है किसानों की सरकार
गुंडे माफियाओं के घरों पर लगातार बुल्डोजर चलता रहेगा। विधायक ने कहा कि गांव- गांव में सड़क बनने के साथ ही किसानों को खेत तक आने- जाने के लिए साफ सुधरी सड़कें बनाई जा रही है। सड़कों के निर्माण से किसानों को खेतों से उपज लाने में सुविधा होगी। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की सरकार है। आज किसान को सम्मान स्वरूप छह हजार की सम्मान निधि हर साल मिल रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई है सख्त
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा सभी गरीबो को मुफ्त में हर महीने राशन मिल रहा है। परिवार के लोग पूरा राशन खा नहीं पा रहे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी सख्त है कि गुंडे माफिया खुद सरेंडर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें