कानपुर में बादशाही नाका थानाक्षेत्र स्थित नौघड़ा मालिन गली में सोमवार दोपहर आग से हड़कंप मच गया। कपड़ा कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूमित सागरी ने सागर वस्त्रालय से आग उठती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही लाटूश रोड फायर स्टेशन से प्रभारी कैलाश चंद्र दो गाड़ियों संग पहुंचे।
बाद में फजलगंज, कर्नलगंज और मीरपुर से पहुंची कुल आठ गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। जबकि आग प्रभावित बिल्डिंग में फंसी चार महिलाओं को दमकल कर्मियों ने सकुशल निकाला। फायर स्टेशन प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान में आग लगी थी। बिल्डिंग में पांच सिलिंडर रखे थे, सभी को बाहर निकाल कर आग पर काबू पा लिया गया।