कानपुर में चकेरी जाजमऊ मोती नगर स्थित घनी बस्ती के बीच एक केमिकल गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दमकल को सूचना दी। काफी देर बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इसके साथ दो एम्बुलेंस भी आईं। क्योंकि घनी बस्ती के बीच गोदाम है। फिलहाल दमकल ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि उस्मान ने घनी बस्ती के अदीबा इंटर नेशनल के नाम से केमिकल गोदाम बना रखा है। यहां जूते बनाने का भी काम होता है। गोदाम में काला धुआं उठता देख अफरा-तफरी मच गई। वहीं केमिकल गोदाम के अगल-बगल बनें घरों के लोग दहशत में आ गए। सूचना के बाद दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया।