फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सड़क निर्माण में लगे डंपर ने बीटेक छात्र को कुचला, दर्दनाक मौत, चचेरा भाई घायल

Mon, 27 Sep 2021 06:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे आशुतोष के ऊपर से डंपर गुजर गया। वहीं लकी का बायां हाथ डंपर के नीचे आ गया। दूसरे हाथ में भी गंभीर चोट है। परिजनों ने उसे लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। आशुतोष की मौत से पिता, मां व छोटी बहन का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी में डीएमएसआरडीई (रक्षा सामग्री स्टोर अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान) के पास सड़क निर्माण में लगे डंपर ने रविवार देर रात बाइक सवार बीटेक छात्र को कुचल दिया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पीछे बैठे चचेरे भाई का हादसे में हाथ कट गया। लाल बंगला निवासी इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार पंकज गुप्ता का इकलौता बेटा आशुतोष (22) बीटेक फाइनल ईयर का छात्र था। मामा संदीप विश्नोई ने बताया कि रविवार रात आशुतोष को सूचना मिली कि उसके चाचा पवन गुप्ता उन्नाव में एक हादसे में घायल हो गए हैं और हैलट में भर्ती हैं।

इस पर वह चचेरे भाई लकी को लेकर हैलट गया। चाचा को देखने के बाद रात दो बजे दोनों लौट रहे थे। तभी डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे आशुतोष के ऊपर से डंपर गुजर गया।
विज्ञापन


वहीं लकी का बायां हाथ डंपर के नीचे आ गया। दूसरे हाथ में भी गंभीर चोट है। परिजनों ने उसे लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है। आशुतोष की मौत से पिता, मां व छोटी बहन का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें