फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ड्रेस और जूते-मोजे का पैसा सीधे खातों में जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बेसिक शिक्षा परिषद में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को इस साल से जूते-मोजे और निशुल्क ड्रेस स्कूल से नहीं मिलेगी। अब प्रदेश सरकार पर होने वाला खर्च डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे अभिभावकों के खाते में भेजेगी। अभिभावक खुद बच्चों को यह सामग्री खरीदकर देंगे। इसके लिए प्रेरणा पोर्टल पर डीबीटी फीडिंग का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

जिले के विद्यालयों में पढ़ने वाले 1 लाख 35 हजार 226 छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में यह रकम भेजी जाएगी। प्रत्येक अभिभावक के खाते में 1056 रुपये जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ ने बताया कि डीबीटी के माध्यम से रकम भेजे जाने के लिए फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक तथा शिक्षक अभिभावकों के खाते तथा आधार कार्ड की फीडिंग कर रहे हैं। इसके बाद रकम भेजे जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जब यह रकम खाते में पहुंच जाएगी तब अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्कूल की ड्रेस, जूते-मोजे खरीदेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें