फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आईआईटी से करें ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स

Sat, 29 Jan 2022 07:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

 E & ICT एकेडमी के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेकर आप कई विधाओं में दक्ष हो सकते हैं। छह सप्ताह के कोर्स में IIT के प्रोफेसर ऑनलाइन कक्षाएं लेेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टेस्ट लिया जाएगा और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। 
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आईआईटी की ई एंड आईसीटी एकेडमी के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेकर आप कई विधाओं में दक्ष हो सकते हैं। छह सप्ताह के कोर्स में IIT के प्रोफेसर ऑनलाइन कक्षाएं लेेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टेस्ट लिया जाएगा और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कोर्सों की फीस 4900 रुपये से 21 हजार तक है। 
विज्ञापन


एकेडमी कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट, ऑर्ट, कॉमर्स, एंटरप्रेन्योरशिप समेत कई कोर्स संचालित करती है। कंप्यूटर साइंस में साइबर सिक्योरिटी, पॉयथन प्रोग्रामिंग, कोडिंग, एथिकल हैकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ब्लॉकचेन, मशीन लर्निंग, वेब डेवलपमेंट समेत कई कोर्स हैं। मैनेजमेंट क्षेत्र में ऑल अबाउट प्रिवेंशन ऑफ़ सेक्सुअल हैरेसमेंट एट वर्कप्लेस, कंप्लीट एमएस ऑफिस, बेटर स्पोकेन इंग्लिश, बेसिक कंप्यूटर स्किल्स फॉर मेडिकल फैकल्टी जैसे कोर्स हैं। कला वर्ग वालों के लिए फोटोशॉप, कॉमर्स वालों के लिए बेसिक कंप्यूटर स्किल ऑफ कॉमर्स फैकल्टी और रोबोटिक्स जैसे कई कोर्स संचालित किए जाते हैं। इन पाठ्यक्रमों को करने के बाद छात्र स्वरोजगार भी कर सकते हैं। अन्य आईआईटी भी कई ऑनलाइन कोर्स संचालित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें