फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर चिड़ियाघर: सात महीने बाद पटरी पर दौड़ी सीएनजी बाल ट्रेन, जानिए किराए से लेकर कई अहम बातें

Sat, 29 Jan 2022 06:41 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर

सार

निदेशक डॉ एसएन मिश्रा ने बताया कि बाल ट्रेन का पांच करोड़ रुपये का बीमा कराया गया है। शनिवार को पटरी पर ट्रेन चलाने से पहले शुक्रवार को ट्रायल किया गया था। इसके बाद ही दर्शकों को बैठाया गया। बाल ट्रेन का टिकट बच्चों के लिए 25 रुपये और बड़ों के लिए 50 रुपये है।
विज्ञापन
सीएनजी बाल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर चिड़ियाघर में सात महीने से खराब खड़ी बाल ट्रेन शनिवार से फिर से पटरी पर दौड़ने लगी है। इंजन को बैटरी से सीएनजी में बदलने के लिए सात महीने का कार्य चल रहा था। ट्रेन का पांच करोड़ का बीमा कराने के बाद पटरी पर दौड़ा दी गई। पहले दिन बच्चों को मुफ्त में घुमाया गया। जिससे उनके चेहरे खिल उठे।

विज्ञापन


चिड़ियाघर में बाल ट्रेन का शुभारंभ 2016 में किया गया था। तब बैटरी से चलाने की व्यवस्था की गई थी। एक वर्ष में बैटरी खराब होने के कारण ट्रेन का खर्चा ज्यादा आ रहा था। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने इसे सीएनजी में बदलने का निर्णय लिया। वर्ष 2021 में जून महीने में इंजन को सीएनजी में बदलने का काम शुरू किया गया था। कई प्रयासों के बाद सात महीने में इंजन को बैटरी से सीएनजी में बदला जा सका।

शनिवार को छह चक्कर में करीब 110 लोगों ने बाल ट्रेन से वन्यजीवों को देखा। जिससे 5200 रुपये का रेवेन्यू आया। ट्रेन में एक बार में 50 लोग सफर कर सकेंगे। इस समय चिड़ियाघर में रोजाना तीन से चार हजार लोग घूमने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें