फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर डीएम बोलीं: कोविड प्रोटोकाल का किया उल्लंघन तो नहीं मिलेगी माफी, रैन बसेरा का किया निरीक्षण

Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर की नई जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आम लोगों के साथ ही राजनीतिक दलों को उन्होंने संदेश दिया कि कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। आश्वस्त किया कि ठंड से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन
कानपुर की नवागत डीएम नेहा शर्मा ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की नई जिलाधिकारी नेहा शर्मा रविवार को चार्ज संभालते ही सक्रिय हो गईं। सबसे पहले उन्होंने सरसैया घाट स्थित रैन बसेरा पहुंचकर वहां की व्यवस्था परखी। वहां के केयरटेकर और वहां रहने वाले लोगों से बात की। अधिकारियों को सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समय उनके सामने तीन चुनौतियां हैं। कोविड प्रोटोकाल का पालन कराना, विधानसभा चुनाव और शीत लहर।
विज्ञापन


आम लोगों के साथ ही राजनीतिक दलों को उन्होंने संदेश दिया कि कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा। आश्वस्त किया कि ठंड से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। कोषागार में कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलक्ट्रेट में उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव आचार संहिता को लेकर जो भी निर्धारित व्यवस्था है, उसका पालन सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को करना आवश्यक है।

कहा कि जिस जगह व्यवस्था बिगड़ेगी, वहां व्यवस्था बिगाड़ने वालों के साथ जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग व वैक्सीनेशन पर भी जोर देने की बात कही। बताया कि वर्तमान में जनपद में 93 प्रतिशत लोगों ने पहली डोज ली है, जबकि दूसरी डोज लेने वालों का प्रतिशत 60 से 70 है। कहा कि ठंड से लोगों के बचाव के लिए रैन बसेरा, अलाव, कंबल वितरण की समीक्षा लगातार की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर) अतुल कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दयानंद प्रसाद, मुख्य कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

2010 बैच की आईएएस हैं नेहा शर्मा
नवनियुक्त जिलाधिकारी नेहा शर्मा 2010 बैच की आईएएस हैं। इससे पहले वह यहां पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की (एसडीएम सदर) भूमिका में काम कर चुकी हैं। उनका कहना है कि कानपुर और यहां के लोग उनके लिए नए नहीं हैं। इसलिए व्यवस्थाएं बेहतर करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें