फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मेडिकल कॉलेज के छह डॉक्टरों समेत 635 नए संक्रमित

Mon, 24 Jan 2022 11:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Corona - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी पर है। रविवार को नगर के 90 मोहल्लों में 635 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के गुर्दा रोग विशेषज्ञ समेत छह डॉक्टर भी पॉजिटिव पाए गए हैं। मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी सदस्यों और रेजीडेंट के लगातार संक्रमित होने के कारण रोगियों के इलाज में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ भी संक्रमित हो रहा है। नगर में इस वक्त कोरोना एक्टिव केस 3760 हैं। इसके साथ ही रविवार को 426 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली। दो रोगी कांशीराम अस्पताल से डिस्चार्ज हुए और बाकी होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हुए।

मेडिकल कॉलेज के अलावा आईआईटी और दूसरे शिक्षण संस्थानों में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। नगरीय इलाकों के दूसरी लहर के कंटेनमेंट जोन फिर सक्रिय हो गए हैं। इससे संक्रमण बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन पॉजिटिव कोई रिपोर्ट नहीं है। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक नगर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 89992 है।
विज्ञापन


इनमें 84322 रोगी ठीक हो चुके हैं। कुल 1910 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे हैं। 

संक्रमित बढ़े, सैंपलिंग घट गई

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को सैंपल की संख्या कम कर दी। टीमों ने कोरोना संदिग्ध 6200 लोगों के सैंपल लिए हैं। शनिवार को 863 कोरोना संक्रमित मिले थे। ये संक्रमित 7504 सैंपल की जांच में पाए गए। 7054 सैंपल की जांच में रविवार को 635 मिले। शासन के निर्देश सैंपलिंग बढ़ाए जाने के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें