कानपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पांच सितंबर को 110 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन कामों की लागत 188.07 करोड़ रुपये है। इनमें अर्मापुर नहर पुल जनता को समर्पित करने सहित 67.94 करोड़ के 32 कार्यों का लोकार्पण और 120.13 करोड़ से होने वाले 78 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। कालपी रोड पर ट्रकों की अराजकता, जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रक लेन और भौंती तक सीसी रोड बनेगी।
जो काम शुरू हो गया, उसका होगा दोबारा शिलान्यास
पीडब्ल्यूडी ने ट्रांसपोर्ट नगर की दो सड़कों का शिलान्यास दो महीने पहले कराया था। बाकरगंज चौराहे से जूही नहरिया मार्ग को चौड़ा करते हुए आरसीसी निर्माण, बाबूपुरवा थाना चौराहे से जूही नहरिया मार्ग का भी चौड़ीकरण करते हुए सीसी निर्माण और नाला बनाना शामिल है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अब दोबारा शिलान्यास कराया जा रहा है। चर्चा है कि कामों की संख्या, लागत बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
इनका होगा लोकार्पण
विकास कार्य का नाम लागत
अर्मापुर नहर पुल 322 लाख
भौंतीकला का पुरवा दमगढ़ा-गोपालपुर कैंधा मार्ग 1363.95 लाख