कानपुर में बुखार से तीन और रोगियों की मौत हो गई है। 16 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। कल्याणपुर ब्लॉक के कुरसौली गांव में बुखार से तीसरी मौत है। इससे पहले भी यहां के दो लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। 189 ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
डेढ़ दर्जन रोगी क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इनके प्लेटलेट्स काउंट कम हो रहे हैं और बुखार नहीं उतर रहा है। कुरसौली की स्थिति को देखते हुए डीएम आलोक तिवारी ने रात में ही सीएमओ और डीपीआरओ को गांव भेजा और लगातार कैंप करने के निर्देश दिए।
वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हैलट, उर्सला और निजी अस्पतालों की ओपीडी में रोगी सिरदर्द और तेज बुखार के लक्षण लेकर आ रहे हैं। जांच में प्लेटलेट्स काउंट कम निकल रहा है। कुरसौली गांव में 54 साल के शिवराम प्रजापति की मौत हो गई। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था।