फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : सांड़ से बचने के लिए नदी में कूदा युवक, पानी में डूबकर मौत

विज्ञापन
कानपुर देहात में शिवप्रताप की मौत पर बिलखती मां। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। भवनपुर गांव में बुधवार देर शाम सांड़ से बचने के लिए एक युवक रिंद नदी में कूद गया। बहाव तेज होने से वह नदी में डूब गया। करीब आधा घंटे बाद शव निकाला जा सका। अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भवनपुर निवासी विपिन कुमार का बड़ा पुत्र शिवप्रताप उर्फ शिवम (20) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह एयर फोर्स व आर्मी की तैयारी कर रहा था। बुधवार देर शाम वह खेत से लौट रहा था। इसी दौरान एक सांड़ ने उस पर हमला किया। बचने के लिए वह रिंद नदी में कूद गया।
तैरना न जानने के कारण वह तेज बहाव में डूब गया। युवक के चिल्लाने की आवाज पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ देर में खबर पाकर अन्य ग्रामीण भी जुट गए। इधर युवक के परिजन भी नदी किनारे पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खोजबीन कर करीब आधे घंटे बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी सूचना नहीं मिली है। जानकारी कराई जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें