फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: परचून दुकानदार ने फंदा लगाकर दी जान, घरेलू कलह से था परेशान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 26 Apr 2023 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पंकज के घरेलू कलह से ऊबकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के बैरीअसई गांव में घरेलू कलह से परेशान परचून दुकानदार ने खेत में लगे पेड़ में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव लटकता देख परिजनों और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू की।

विज्ञापन

शिवली के बैरी असई गांव निवासी पंकज सोनकर (30) घर के आगे के हिस्से में परचून की दुकान चलाते थे। मंगलवार की सुबह पंकज घरवालों को बिना कुछ बताए ही निकल गए थे। दोपहर में घर से कुछ दूर स्थित एक खेत में लगे अमरूद के पेड़ पर रस्सी के सहारे पंकज का शव लटका मिला।
उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस और पंकज के घरवालों को सूचना दी। कुछ देर बाद ही पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पंकज की मौत से पत्नी कामिनी, बेटा दीपांशु, प्रियांशु बिलख पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया पंकज के घरेलू कलह से ऊबकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें