फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: मनरेगा में धांधली..प्रधान ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, डीएम ने गठित की जांच टीम, निलंबित

Wed, 26 Apr 2023 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एडीओ पंचायत अवनीश कुमार ने बताया कि निलंबन की प्रति प्रधान को सौंप दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा के धन का दुरुपयोग करने के मामले में नोटिस का जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
मनरेगा योजना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के संदलपुर में मनरेगा के धन का दुरुपयोग कर सात लाख रुपये निजी खातों में डालने के मामले में नोटिस पर जवाब न देने पर ररौख ग्राम प्रधान को डीएम ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है।

विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ररौख के प्रधान कृष्ण कुमार व सचिव राजेश कुमार शर्मा ने वर्ष 2021-22 व 2023 में विकास कार्य नहीं कराए। बिना कार्य कराए ही प्रधान ने 1.99 लाख रुपये अपने बेटे अंकित के खाते, 2.47 लाख 712 रुपये रुपये सचिव के भाई मनोज शर्मा के खाते में डलवा दिए।
वहीं, 1.25 लाख 336 रुपये पंचायत सहायक शिवम पाल के खाते और 68 हजार रुपये एडवेंट प्राइजेज फर्म के निजी खातों में डाल दिए। इसके बाद इसकी शिकायत गांव के अवधेश मिश्रा ने डीएम नेहा जैन से की थी। डीएम ने डीपीआरओ को जांच सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान दिखाए गए विकास कार्यों के अभिलेख अधूरे पाए जाने पर डीएम ने स्पष्टीकरण के तलब करते हुए नोटिस जारी किया था। इस नोटिस का प्रधान व सचिव ने जवाब नहीं दिया। इस पर डीएम ने प्रधान को निलंबित कर दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें