फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में कीचड़ में फंसी कार में लगी आग से मचा हड़कंप, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Fri, 20 Aug 2021 02:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर देहात में गुरुवार देर रात कीचड़ में फंसी एक कार धूं धूं कर जल उठी। कार के बोनट से आग की लपटे उठती देख कार सवार यात्रयों के होश उड़ गए। आनन फानन में किसी तरह कूद कर यात्रियों ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
कीचड़ में फंसी कार में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के अकबरपुर के करौसा में गुरुवार रात कीचड़ में फंसी कार में आग लग गई। कार सवारों ने किसी तरह कूद कर खुद की जान बचाई। कार में आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल जवानों ने आग पर काबू पाया लेकिन तबतक कार जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन


उरई के अंगवा गांव निवासी पंकज की करौसा में ससुराल है। गुरुवार रात पंकज का भाई राघवेंद्र निजी वैगनआर कार लेकर करौसा आया था। बाद में पंकज का साला करौसा निवासी जयदीप व राघवेंद्र कार लेकर अकबरपुर गए थे। वहां से देर रात लौटने समय गांव के बाहर कीचड़ में कार फंस गई।

जयदीप कार बैक करने लगा इसी बीच आग लग गई। खिड़की खोलकर दोनों कूदे इसी बीच कार लपटों से घिर गई। राघवेंद्र ने दमकल को सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी कृष्ण कुमार फायर टैंकर लेकर पहुंचे और दमकल जवानों की मदद से आग काबू की। इससे पहले कार पूरी तरह से जल गई। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि कार सवार सुरक्षित बच गए। कार जल गई। शार्टसर्किट से कार में आग लगने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें