फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : पंचायत में दी थी खेती करने की रजामंदी, खेत पहुंची तो पति व बेटे ने कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। सिंहपुर शिवली गांव में जिस भूमि के विवाद में सरोजनी देवी की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की गई उस पर कब्जे के लिए उसने 28 मई को थाना समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी उसे जमीन पर कब्जा नहीं मिला था। वहीं, इसके बाद पति व पुत्र के साथ हुई पंचायत में परिजनों ने उससे खेती कराने की रजामंदी दी थी। इसी विश्वास में वह गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर पहुंची थी, जहां पति व पुत्रों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
लेखपाल राजनारायन ने बताया कि थाना समाधान दिवस में शिकायत के बाद भूमि पर कब्जे को लेकर गांव में सरोजनी व उसके पति और पुत्र के बीच पंचायत भी हुई थी। इसमें दिवारी लाल ने खुद व बेटे के खेत पर नहीं जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

कहा था कि खेत सरोजनी का है, वह खेती कराए उसे आपत्ति नहीं है। इसी विश्वास पर सरोजनी गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर खेत जुतवाने पहुंच गई थी। वहीं पर पति दिवारीलाल, उसके पुत्र व अन्य लोगों ने उसकी हत्या कर दी। दूसरी तरफ चर्चा रही कि सरोजनी ने खेत पर जाने से पहले औनहां चौकी प्रभारी रंजीत कुमार से मदद मांगी थी।
सरोजनी के साथ रह रहे हरिओम ने बताया कि पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक उसकी हत्या हो चुकी थी। गुरुवार को मौके पर पहुंची एसपी सुनीति ने थाना पुलिस से इस पर नाराजगी भी जताई थी।
हत्यारोपी पिता-पुत्र का नहीं चल रहा पता
महिला की हत्या के मामले में पिता ने दामाद व नाती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिंहपुर शिवली निवासी दिवारी लाल की पत्नी सरोजनी देवी के प्रेम संबंध पड़ोसी गांव करोम निवासी हरीओम से थे। सरोजनी करीब ढाई साल से पति व परिजनों को छोड़कर हरीओम के साथ कानपुर रहने लगी थी। उसके नाम गांव में करीब ढाई बीघा कृषि भूमि है। गुरुवार को वह इसी खेत की जोताई कराने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंची थी।
जहां दिवारी लाल ने बेटे व अन्य परिजनों के साथ सरोजनी देवी पर हमला करने के बाद ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने मामले में तीन-चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें