फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात ः सरैंया गांव में पुलिस तैनात, ग्रामीणों पर नजर, शांतिभंग की कार्रवाई कर 14 को भेजा जेल

विज्ञापन
सरैया गांव में ग्रामीणों से बात करते सीओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली। कोतवाली के सरैंया गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों की गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है। गांव में शनिवार को बच्चे के कुचलने की अफवाह पर दो समुदायों के बीच पथराव हुआ था। हालांकि किसी को कोई चोटें नहीं आई थीं। रविवार को सीओ रसूलाबाद फिर गांव पहुंचे। वहीं करीब 25 ग्रामीण एसपी से शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन

सरैयां गांव में शनिवार को किसी ने अफवाह फैला दी कि एक बच्चे को ट्रैक्टर से कुचल कर मार दिया गया है। इस बात की बिना पुष्टि किए दो समुदाय के बीच विवाद होने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर चले थे।
हालांकि शिवली व रसूलाबाद थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा था। विवाद करने वाले 14 लोगों को पुलिस ने शनिवार शाम को ही हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई थी। एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद वहां से सभी को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

इसके दूसरे दिन पुलिस लाइन से गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया। सीओ विजयेंद्र दुबे ने गांव जाकर ग्रामीणों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। गांव में शांति बनाए रखने को कहा। थाना प्रभारी मुकेशबाबू चौहान ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें