फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : बारा टोल प्लाजा के पास ट्रक से टकराया लोडर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के बारा टोल के आगे बुधवार को आगे जा रहे ट्रक से लोडर टकरा गया। हादसे में लोडर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जिला रायबरेली के समौदा गांव निवासी लोडर चालक अंकित कुमार कानपुर से जैनपुर स्थित एक फैक्टरी में माल लेने जा रहा था। उसके साथ लोडर में दोहरापुर मुंगीसापुर निवासी सोमेश बारी (24) भी सवार था। बारा टोल पार करने के बाद लोडर आगे जा रहे ट्रक में टकरा गया।
इससे लोडर में अंकित व सोमेश फंस गए। घटना की जानकारी पर एनएचआई एंबुलेंस प्रभारी विनीत यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने मशक्कत के बाद दोनों घायलों को लोडर से निकलवा कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सोमेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोडर चालक को भर्ती कर उपचार शुरू किया। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
वहीं, एक अन्य घटना में रनियां में पैदल जा रहे विसायकपुर के रामप्रसाद को लोडर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। एनएचआई की एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें