झींझक। मंगलपुर के पिपरी गांव में खेलते समय बेड लगने से आठ साल के बालक की मौत हो गई। पिपरी गांव निवासी विनीत का बेटा रणजीत बुधवार को घर में खेल रहा था।
विज्ञापन
उसी दौरान वह लकड़ी के बेड से टकरा गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे झींझक सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने रणजीत को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।