फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पति मायके नहीं ले गया तो विवाहिता ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। पति की ओर से मायके न ले जाने से नाराज विवाहिता ने बुधवार की रात घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छत पर लगे कुंड़े में साड़ी से उसका शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर नायब तहसीलदार व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता के पति व परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायके पक्ष की तहरीर का इंतजार है।

गजनेर के मोहाना गांव निवासी सुरेश सिंह चौहान ने बेटी शिखा सिंह की शादी ढाई साल पहले रूरा के मोहा गांव के विवेक सिंह के साथ की थी। उसके डेढ़ साल का बेटा आर्यन है।
विज्ञापन


बुधवार को शिखा ने पति विजय सिंह से मायके मोहना भेज आने की बात कही। विवेक ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। इसी बात पर शाम को शिखा व विवेक सिंह के बीच विवाद होने गया। इसके बाद गुस्से में शिखा बेटे आर्यन को लेकर कमरे में चली गई।

काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आर्यन के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और कमरे का दरवाजा खटखटाया। आवाज भी दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

किसी तरह परिजनों ने दरवाजा खोला, तो भीतर शिखा का शव फंदे से लटकता मिला। बेटी की मौत की खबर पाकर पिता सुरेश व उनके परिवार के तमाम लोग मोहा गांव पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार डेरापुर अभिनव चतुर्वेदी ने पंचनामा भरकर शिखा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के मायके वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें