फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: डंपर की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र गंभीर, साली की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे दोनों

Thu, 18 Jul 2024 06:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

Kanpur Dehat News: सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
संजय की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में साली की शादी में शामिल होकर बेटे के साथ लौट रहे युवक को मिंडाकुआं-रूरा मार्ग पर मलिगांव के पास तेज रफ्तार डंपर मार घायल कर दिया। पिता, पुत्र को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। रसूलाबाद के केशव नगर निवासी संजय (40) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन


दो दिन पहले वह बेटे सोहन (14) के साथ साली की शादी में शामिल होने साढ़ गोपालपुर घाटमपुर गया था। 17 जुलाई को साली की शादी की बाद गुरुवार सुबह बाइक से बेटे को लेकर संजय घर लौट रहा था। जैसे ही वह मिंडाकुआं-रूरा मार्ग पर मलिगांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता, पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सोहन ने हादसे की जानकारी बहन प्रियांशी को फोन पर दी। पिता व भाई के घायल होने की जानकारी प्रियांशी ने डायल 112 को दी।

विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों को इलाज के लिए गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंची। यहां पर इमरजेंसी में मौजूद डॉ. ब्रजेश ने संजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत गंभीर होने पर सोहन को हैलट रेफर किया। संजय की मौत से पत्नी नीतू, बेटा मोहन, श्यामू पुत्री प्रियंशी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। थाना के निरीक्षक देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर व चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें