फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : सिंकदरा-झींझक मार्ग पर गड्ढे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
मंगलपुर के अकना गांव में रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर। सिंकदरा-झींझक मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास आटा चक्की में काम करने वाले युवक का शव एक गड्ढे में पड़ा मिला। पास ही उसकी साइकिल खड़ी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंगलपुर के अकना गांव निवासी श्रीराम यादव ने बताया कि उनका बेटा सत्य प्रकाश (28) हिंसावा गांव के रामलखन तिवारी की आटा चक्की में काम करता था। रोज की तरह सोमवार की सुबह वह साइकिल से काम पर गया था।
शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, पर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की दोपहर गांव निवासी भोला सेंगर ने बताया कि जगन्नाथपुर गांव के पास सत्यप्रकाश का शव पड़ा है। कुछ ही देर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

वहीं, पत्नी मधु देवी, बेटे अंकित, अमित, बेटी डिंपल, पिता श्रीराम, मां रानीदेवी, भाई सतीश व पुष्पेद्र का रोकर बुरा हाल रहा। मंगलपुर थाने के दरोगा जितेंद्र सिंह ने बताया कि सत्य प्रकाश के परिजनों ने किसी से भी रंजिश की बात से इनकार किया।
सत्य प्रकाश के शरीर पर चोटें नहीं नजर आईं हैं। इस वजह से मौत की वजह भी साफ नहीं हुई। पोस्टमार्टम में मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें