फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात : गजनेर के जयूनिया गांव में झाड़ियों के बीच मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर के जयूनिया गांव में झाड़ियों के बीच नवजात का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन नवजात को फेंकने वाले का पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जयूनिया गांव में प्राइमरी स्कूल के पास मंगलवार को कुछ बच्चे खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों ने झाड़ियों के बीच में नवजात का शव पड़ा देखा। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन नवजात को किसने फेंका, इस बारे में कोई नहीं बता सका।
स्थानीय लोगों का मानना है कि लोकलाज के डर से किसी ने नवजात को झाड़ियों में फेंका। जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह की सूचना पर पामा चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें