नहर में युवक को ढूंढते लोग। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। नहर के पानी में नहाते समय बुधवार को नगर पालिका का ठेका सफाई कर्मी बह गया। सूचना पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कराई पर देर रात तक उसका पता नहीं चला।
नगर पालिका में ठेका सफाई कर्मी गोपाल (24) पुत्र सुनील निवासी गांधी नगर झींझक बुधवार को पड़ोस के ऋषभ के साथ नहर के पानी में नहाने के लिए गया था। पानी में उतरने के बाद काफी समय तक गोपाल ऊपर नहीं आया तो ऋषभ ने सूचना परिजनों को दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन कई घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका। नगर पालिका ईओ पवन किशोर ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बातकर पानी बंद कराने को कहा गया है। मंगलपुर थाना प्रभारी एसके मिश्र ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है।