फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : चाय की दुकान में काम करने वाले युवक की नाले में गिरकर जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के नवीपुर स्थित नाले में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक कब और कैसे नाले में गिरा पुलिस इस बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

अकबरपुर के रायपुर निवासी राजा मिश्रा का बेटा गेंदा लाल (45) लालपुर रेलवे स्टेशन पर चाय की एक दुकान में काम करता था। भाई विजू ने बताया कि गेंदालाल शराब का लती था। गुरुवार को गेंदा लाल काम पर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर उसका शव नवीपुर स्थित नाले में मिलने की खबर अकबरपुर पुलिस ने दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि गेंदा लाल शराब का लती था। जिस जगह पर वह नाले में मिला है, वहां देसी शराब ठेका भी है।
विज्ञापन

संभव है कि वह शराब पीकर निकला हो और नाले में गिर गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गेंदा लाल की मौत की सही वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें