फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: साइबर ठगों ने 22 लाख रुपये उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Apr 2023 03:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में साइबर ठगों ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों के खाते से 22 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। फहीमाबाद निवासी तलत अफरोज ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन विज्ञापन देखकर क्लिक किया था। जिसके बाद वह एक व्हाट्सएप नंबर से ऐड हो गईं।
विज्ञापन


चैट के दौरान उन्हें एक लिंक मिला जिसे उन्होंने भर दिया। आरोपी ने तरह-तरह की बात करके उनसे करीब बीस लाख रुपये एक महीने में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़िता ने साइबर सेल को सूचना देकर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।वहीं चमनगंज पेशकार रोड निवासी आसिफ अली ने बताया कि बीती 16 मार्च को उन्होंने फेसबुक के माध्यम से एक एप डाउनलोड किया था। जिसके बाद उनके तीन क्रेडिट कार्ड हैक हो गए और साइबर ठगों ने तीनों कार्ड से कई बार में करीब दो लाख से अधिक रुपये उड़ा दिए। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत देकर चमनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें