फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: साइबर ठगों ने रिटायर्ड रेलवे कर्मी के खाते से 3.12 लाख रुपये उड़ाए 

Sat, 16 Oct 2021 09:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में साइबर ठगों ने यशोदा नगर निवासी रिटायर रेलवेकर्मी दिनेशचंद्र सिन्हा के खाते से 3.12 लाख रुपये पार कर दिए। बेटे आकाश ने बताया कि पिता का मोबाइल नंबर 30 सितंबर को अचानक बंद हो गया था। जिसके चलते उनके पिता किदवईनगर स्थित टेलीकॉम कंपनी में शिकायत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


जहां टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि अधिकारी को ई-मेल कर दी गई है। जल्द ही उसका मोबाइल चालू हो जाएगा। कई दिन बीत जाने के बाद भी मोबाइल न चालू होने पर पांच अक्तूबर को उनके पिता फजलगंज स्थित पीएनबी पहुंचे और पांच हजार का विड्रॉल भरा, लेकिन बैंक कैशियर ने बताया कि खाते में रुपये ही नहीं हैं।

मैनेजर से शिकायत की तो पता चला कि 30 से पांच अक्तूबर के बीच उनके खाते से यूपीआई के जरिए 3.12 लाख रुपये निकले हैं। नौबस्ता इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें