फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नशे में धुत युवती ने गाय और बछड़े पर चढ़ाई कार, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

Sat, 16 Oct 2021 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में नशे में धुत कार सवार युवती ने गाय व बछड़े को कुचल दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
युवती ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के शिवाला में शुक्रवार रात नशे में धुत युवती ने सड़क किनारे बैठी गाय और उसके बछड़े पर कार चढ़ा दी। इलाकाई लोगों ने घायल जानवरों का इलाज कराने को कहा तो कार सवार दो युवतियों और एक युवक उनसे भिड़ गए।
विज्ञापन


हरकतों का वीडियो बना रहे एक युवक का युवतियों ने मोबाइल तोड़ डाला। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार सवार नेहा पांडे, इमामउल हक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बीजेपी नेता नवाब सिंह ने बताया कि घटना के बाद युवती ने लोगों पर भी कार चढ़ाने की कोशिश की।

कार्रवाई न होती देख बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में हंगामा किया तब पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में श्याम तिवारी की तहरीर पर कार सवार नेहा पांडेय, इमामउल हक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कार सवार दोनों युवतियां नशे में थीं। पुलिस से भी पूछताछ में सहयोग नहीं किया। जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज होने के चलते तीनों को छोड़ दिया गया। वहीं थाने पहुंचे युवती के परिजनों ने माफी मांगते हुए घायल गाय व बछड़े का इलाज कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें