फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर युवती की हत्या का मामला: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा पीड़िता का मुकदमा, मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर को दिए निर्देश

Tue, 28 Sep 2021 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मुख्यमंत्री ने शहर की कानून व्यवस्था के संबंध में भी बारीकी से जानकारी ली। साथ ही कमिश्नरी कार्यालय और कोर्ट की  स्थापना के संबध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
कानपुर: पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर स्थित गुलमोहर अपार्टमेंट में रेप के बाद हत्या के मामले में दर्ज मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री ने उनसे मिलने लखनऊ पहुंचे पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कमिश्नर से घटना के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की। इसके बाद सभी वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर केस को फास्ट ट्रैक में चलाकर अभियुक्त को जल्द सजा दिलाने के निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में जल्द ही कोर्ट में प्रार्थनापत्र सौंपने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने शहर की कानून व्यवस्था के संबंध में भी बारीकी से जानकारी ली। साथ ही कमिश्नरी कार्यालय और कोर्ट की  स्थापना के संबध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, आगामी त्योहारों को लेकर पूरी सतर्कता बरतने व कोविड-19 नियमों का पालन सख्ती से करवाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें