फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ट्रैक्टर की बैटरी चुराई, सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के पुरानी कोतवाली परिसर के सामने से चोरों ने महेंद्रा ट्रैक्टर के कामदगिरी ट्रैक्टर एजेंसी परिसर में खड़े तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां पार कर दी। इसके अलावा चोरों ने कई और सामग्री की भी चोरी की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक चोर की पहचान कर ली है। जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर एजेंसी मालिक विवेक अग्रवाल ने बताया कि रविवार की रात को उनके एजेंसी परिसर से चोरों ने ट्रैक्टर की बैटरियां व अन्य सामग्री चोरी की। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एक चोर की पहचान हो गई है उसकी तलाश की जा रही है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें