घटनास्थल पर छानबीन करती फॉरेंसिक व पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर। डेरापुर के निमदापुर गांव में रविवार को एक मजदूर का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला है। पिता की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
निमदापुर गांव निवासी पूसे लाल संखवार का बेटा अमित कुमार (30) मजदूरी करता था। वह पत्नी अर्चना व दो बच्चों के साथ गांव में ही अलग मकान में रहता था। ग्रामीणों के अनुसार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
दोपहर में अमित का शव घर में रस्सी के सहारे धन्नी से लटका मिला। थाना प्रभारी गंगा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।