महेरा गांव के पास जलती कार। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर महेरा गांव के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। लपटों से चालक झुलस गया।
तुलसीनगर निवासी मुंशाद सिद्दीकी रविवार रात साढ़े तीन बजे झींझक-रसूलाबाद रोड पर स्थित सलेमपुर महेरा गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर घर जा रहे थे।
कुछ दूर चलने के बाद कार की बैट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक मुंशाद कार से बाहर निकलते, तब तक आग ने वाहन को पूरी तरह से चपेट में ले लिया।
इस दौरान वह झुलस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने आग बुझाई। वहीं, निजी अस्पताल में मुंशाद ने उपचार कराया।