फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Kanpur: तीसरी लहर की आहट, 22 कोरोना संक्रमित मिले, 53 दिन बाद मिले सबसे अधिक रोगी

Wed, 28 Jul 2021 05:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दूसरी लहर भी इसी तरह आई थी। अचानक कोरोना संक्रमण के फैलाव की गति न्यूनतम पर चली गई और इसके बाद एकदम से संक्रमण ने उछाल मार दिया था।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की लहर अपने न्यूनतम पर पहुंचने के बाद अचानक फिर तेज हो गई। इससे तीसरी लहर की आहट का अंदेशा पैदा हो गया है। कानपुर में 22 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईं चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और होटल मैनेजमेंट से जुड़ा एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। अचानक बदलते हालात से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है।

जो संक्रमित मिले हैं, उनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा जा रहा है। हैलट की कोविड लैब ने 29 कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट दी है। इनमें 22 पॉजीटिव नगर के हैं और सात अन्य जनपदों के हैं। इनमें 16 महिलाएं हैं जिनमें एक चार साल की बच्ची भी शामिल है।
विज्ञापन


जुलाई में कोरोना संक्रमितों की संख्या इकाई में चल रही थी। 25 जुलाई को तो कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य रही थी लेकिन अचानक संक्रमितों की संख्या दहाई में आने से स्वास्थ्य विभाग चौंक गया है। यह माना जा रहा है कि कहीं यह तीसरी लहर के आने का संकेत तो नहीं है।

विज्ञापन

दरअस्ल दूसरी लहर भी इसी तरह आई थी। अचानक कोरोना संक्रमण के फैलाव की गति न्यूनतम पर चली गई और इसके बाद एकदम से संक्रमण ने उछाल मार दिया था। जो संक्रमित मिले हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उनकी हिस्ट्री लेने के साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है।

यह पता किया जा रहा है कि इनमें कोई संक्रमित केरल, महाराष्ट्र आदि प्रांतों से तो नहीं आया है। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। 22 संक्रमित मिले हैं। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी दिल्ली भेजेगा। इससे वैरिएंट का पता लग जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें