केस-1
घाटमपुर ब्लॉक के ग्राम मैंधरी की रहने वाली कमला देवी ने अपने पति सत्यनारायण पुजारी की मृत्यु होने पर पारिवारिक लाभ के लिए आवेदन किया था, जबकि वह सेतु निगम से सेवानिवृत्त हुए थे। सत्यापन में कर्मचारियों ने इन्हें पात्र बना दिया।
केस-2
घाटमपुर ब्लॉक के ग्राम पचकारा के शफीक की मौत के बाद पत्नी ने पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन किया था। जांच में इनकी उम्र 70 वर्ष निकली। दो आधार कार्ड मिले, जिसमें एक में उम्र 55 वर्ष और दूसरे में 70 वर्ष निकली।
केस-3
घाटमपुर की सदाप्यारी ने पति बालकिशन की मौत के बाद पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन किया था। जांच में बालकिशन की उम्र 70 वर्ष निकली।
करीब 200 मृत्यु प्रमाणपत्र मैनुअल मिले
आवेदन पत्र में दो सौ मृत्यु प्रमाणपत्र सचिव के द्वारा मैनुअल बनाए हुए मिले हैं। ऑनलाइन जांच में इनका सत्यापन नहीं हो पाया। हालांकि जांच अभी पूरी नहीं हुई। फर्जी आवेदन पत्र और भी मिलने की संभावना है।
जांच अभी चल रही है। अपने स्तर से दोबारा जांच कराई थी। इसमें कई आवेदनपत्रों में गड़बड़ियां मिलीं हैं। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। - डॉ. प्रज्ञा पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी