फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशे में पिता ने पीटा, गुस्से में आकर बेटे ने गला दबाकर मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव, गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिता की मारपीट से नाराज बेटे ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पिता की रोज-रोज की नशेबाजी और फिर शनिवार रात को खाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट से नाराज बेटे ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या का शक न हो, इसलिए शव घर से सौ मीटर दूर स्थित एक खाली प्लाट की झाड़ियों में फेंक आया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


महाराजपुर के लछनिया पुरवा निवासी राजू गौतम (50) का शव रविवार सुबह घर के पीछे पड़े एक खाली प्लाट की झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देख परिवार व पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर डीसीपी पूर्वी एसके सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जांच के आधार पर महाराजपुर पुलिस ने राजू के छोटे बेटे अरुण से पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। अरुण ने बताया कि पिता राजू बेरोजगार और शराब के लती थे।

पिता की नशेबाजी से पूरा परिवार परेशान हो चुका था। वह और मां सुशीला रायपुरवा क्षेत्र के लक्ष्मीपुरवा स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। पिता शराब पीकर किसी ने किसी बात पर घर में झगड़ा और मारपीट करते थे। शनिवार को भी शराब पीकर घर आए और खाना मांगने लगे। उसने कहा कि मां काम से आएगी तभी खाना बनेगा। इस बात पर गालियां देते हुए पीट दिया। पिता के बेवजह मारपीट करने से उसने अपना आपा खो दिया और पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव पास स्थित एक खाली प्लाट की झाड़ियों में फेंक आया ताकि किसी को उस पर शक न हो।

 

बेंजाडीन और सॉयल टेस्ट में भी फंसा बेटा
फॉरेंसिक टीम ने केमिकल टेस्ट किया। बेंजाडीन और सॉयल टेस्ट में बेटे द्वारा हत्या करने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मृतक के कपड़े भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजू गौतम की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

18 अप्रैल को हुई थी बड़े बेटे की शादी
मृतक राजेंद्र उर्फ राजू गौतम के दो बेटे है। बड़े बेटे विशाल गौतम की 18 अप्रैल को शादी हुई है। वह अपने चाचा के यहां रूमा में रहता हैं। विशाल की शादी को लेकर परिवार के लोग खुश थे लेकिन करीब 15 दिन बाद ही घर में मातम छा गया।

शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर मामले में जांच की जा रही है।- एसके सिंह, डीसीपी पूर्वी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें