फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पुत्र के गम में युवक ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 11 Nov 2021 11:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज में गोली मारकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के तिर्वा में पुत्र की मौत के बाद तनावग्रस्त रहने वाले पिता ने तमंचे से गोली मार ली। घायलावस्था में परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली के सरैया गांव निवासी भगवानदीन (40) पुत्र मातादीन अपनी मां सोमवती, पत्नी अनीता, पुत्र आशीष व अनुभव के साथ रहते थे। बेटे अनुभव की 15 दिन पहले बुखार से मौत हो गई थी।

दस नवंबर को बेटे की मौत के बाद बड़ा बेटा आशीष अपनी बुआ के घर चला गया। पत्नी मायके चली गई। मां सोमवती ने बताया कि भगवानदीन पुत्र के गम में तनाव ग्रस्त रहने लगा। बुधवार की रात वह अपने दरवाजे पर लेटी थी।
विज्ञापन


बेटा अंदर कमरे में था। गुरुवार की सुबह 5 बजे बेटे ने गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। कमरे में युवक लहुलुहान अवस्था में पड़ा था। आनन-फानन मेडिकल कॉलेज ले आए। जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां सोमवती ने पुलिस को तनाव के कारण गोली मारकर आत्महत्या की तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें