फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: ट्रैक्टर की चपेट में आकर धान व्यापारी की मौत, तिर्वा तहसील के समीप हुई टक्कर

Tue, 03 Nov 2020 12:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में खडे मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज के तिर्वा में ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। शव को पुलिस ने मर्चरी हाउस में रखाकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जनपद औरैया के थाना सहायल के गांव बगियापुर निवासी निरपत 30 पुत्र चंद्रशेखर धान व्यापारी थे। अपने यहां से धान की खरीद कर उसकी बिक्री करने के लिए ट्रैक्टर से हरदोई गए थे। लौटते समय तिर्वा तहसील के समीप वह ट्रैक्टर से उतरकर आगे खडा हो गया।

अचानक ट्रैक्टर चल पड़ा और वह चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। लोगो ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें