फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: मंगनी स्थगित कर ड्यूटी पर पहुंची शिक्षिका, कानपुर देहात में तैनात शिक्षक से तय हुई है शादी

Tue, 03 Nov 2020 11:08 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मतदान केंद्र में लगी है शिक्षक की ड्यूटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव में सफीपुर के जटपुरवा प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रेखा गुप्ता मंगनी स्थगित कर चुनाव ड्यूटी करने पहुंची।  रेखा की चुनाव ड्यूटी प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर रूरी में लगाई गई है। उनकी शादी कानपुर देहात निवासी अरुण कुमार से तय हुई है।
विज्ञापन


अरुण भी माध्यमिक शिक्षक हैं। इस समय उनकी तैनाती कानपुर देहात में है। घाटमपुर में हो रहे उपचुनाव में अरुण की भी ड्यूटी लगी है। परिजनों ने 3 नवंबर को मंगनी तय की दी थी। इसी दौरान उपचुनाव की घोषणा हो गई। मतदान की तारीख तीन नवंबर तय हो गई।

रेखा और उनके होने वाले पति अरुण ने चुनाव ड्यूटी को देखते हुए अपनी मंगनी स्थगित कर दी। रेखा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने चुनाव ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए तीन नवंबर की मंगनी स्थगित कर दी है। अब मंगनी की तिथि बाद में तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें