फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawab Singh Yadav: डीएनए जांच में हुई दुष्कर्म की पुष्टि, बढ़ीं नवाब सिंह की मुश्किलें

Mon, 02 Sep 2024 01:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नवाब सिंह यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। डीएनए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक लैब ने भेजी रिपोर्ट में डीएनए सैंपल से मैच हुआ है।
विज्ञापन
kannauj case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने पीड़िता से दुष्कर्म किया था। किशोरी व आरोपी के डीएनए सैंपल का मिलान होेने से पुलिस को एक वैज्ञानिक साक्ष्य मिल गया है, जिसके आधार पर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी हो रही है। फोरेंसिक लैब के निदेशक ने सोमवार को एसपी के पास डीएनए रिपोर्ट भेज दी, जिसमें पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एसपी के अनुसार डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन



एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़िता ने कोर्ट में बयान दिया था कि नवाब सिंह यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसकी पुष्टि के लिए पीड़िता व आरोपी का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया था। इससे पहले पुलिस की फोरेंसिक टीम ने चौधरी चंदन सिंह डिग्री कॉलेज के उस कमरे (इसी कमरे में किशोरी ने दुष्कर्म की बात कही थी) से बेडशीट पर गिरे वीर्य, अन्य नमूने व फिंगर प्रिंट लिए थे। उन्हें भी जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

वहीं, किशोरी के मेडिकल परीक्षण के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी गई थी। डीएनए जांच में इन नमूनों से मिलान किया गया तो पुष्टि हुई कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने ही दुष्कर्म किया था। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में पुलिस ने कॉलेज का डीवीआर, किशोरी की कॉल रिकॉर्डिंग, मोबाइल द्वारा मौके का बनाया गया वीडियो जुटाया था। इसके अलावा सीडीआर भी एकत्र किया था। एसपी ने बताया कि सबसे मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में डीएनए रिपोर्ट है, जिसका अध्ययन कर जल्द ही चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह रहा घटनाक्रम
11 अगस्त : रात में किशोरी के साथ डिग्री कॉलेज में दुष्कर्म
12 अगस्त : आरोपी नवाब सिंह यादव गिरफ्तार
12 अगस्त : फोरेंसिक टीम ने कॉलेज से नमूने लिए
13 अगस्त : पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण हुआ
16 अगस्त : पीड़िता और आरोपी का डीएनए सैंपल लिया गया
21 अगस्त : षड़यंत्र में शामिल पीड़िता की बुआ गिरफ्तार
28 अगस्त : नवाब सिंह के भाई नीलू पर 25 हजार का इनाम
02 सितंबर : डीएनए रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें