आतिशबाज अरशद का लाइसेंस हो चुका था एक्सपायर
पुलिस को आतिशबाज अरशद के घर से 28 सुतली बम, 52 मेहताब, 20 किलो बारूद मिला है। पटाखा बनाने का लाइसेंस का एक्सपायर होने के बाद अवैध तरीके से घर में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि आतिशबाज अरशद का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है।
फोरेंसिक जांच रिपोर्ट बोली बारूद से हुआ हादसा
भले ही आतिशबाज ने पुलिस को सिलेंडर में आग लगने से हादसे की बात कही हो, लेकिन फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट में बारूद की भी बात सामने आई है। उसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आतिशबाज अरशद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि पटाखा बनाने का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था।
सदर कोतवाली में दर्ज की गई है रिपोर्ट
इसके बाद अवैध तरीके से पटाखा बनाए जा रहा था। आतिशबाज के खिलाफ यह रिपोर्ट सदर कोतवाली के कला चौकी प्रभारी आनंद मिश्रा की तहरीर पर दर्ज की है। आरोपी अरशद के खिलाफ 286, 427, 436, विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत 5, 9बी व आपराधिक कानून अधिनियम 1932 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
असीम अरूण ने किया घटनास्थल का मुआयना
हादसे के अगले दिन शनिवार को सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आतिशबाज अरशद के मकान में जाकर देखा। विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुए पड़ोसी लक्ष्मीकांत कुशवाहा के मकान का भी जायजा लिया। आतिशबाज अरशद के परिजनों से जानकारी जुटाई।