मुला देवी ने मीडिया को बताया कि उनकी अंतिम इच्छा यही है कि एक बार फिर से अखिलेश मुख्यमंत्री बनें। वहीं प्रधान का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर फूलन हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की भी बात कही है।
सपा की दिवंगत सांसद फूलन देवी की मां मुला देवी के लिए अखिलेश की विजय यात्रा बेहद भावुक क्षण लेकर आई। विजय रथ से ही सभा समाप्त करने के बाद अचानक फूलन के गांव शेखपुर गुढ़ा के प्रधान रामबाबू निषाद के साथ मौजूद फूलनदेवी की मां मुला देवी पर अखिलेश की नजर पड़ी तो वे झट से उतरकर नीचे आए।
विज्ञापन
यह देख मुला देवी भी अखिलेश की ओर बढ़ी और उनका माथा चूम लिया। जिसे देख वहां मौजूद सपाई भावुक हो गए। प्रधान का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर फूलन हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की भी बात कही है।
भीड़ के बीच ही अखिलेश ने मुला देवी से उनके हालचाल पूछे। साथ ही सरकार बनने पर हर संभव मदद का वादा भी किया। मुला अखिलेश से बोली, भगवान ऐसा बेटा सभी को दे। पूर्व मुख्यमंत्री की जुबान से हमदर्दी भरे शब्द सुनकर मुला देवी का चेहरा भी चमक रहा था।
विज्ञापन
उनकी आंखों में बेटी के सांसदी के दिनों की यादें ताजा हो गई। कुछ मिनटों में दोनों ने एक दूसरे के हालचाल लिए और फिर से अखिलेश अपने विजय रथ पर सवार हो गए। मुला देवी ने मीडिया को बताया कि उनकी अंतिम इच्छा यही है कि एक बार फिर से अखिलेश मुख्यमंत्री बनें। वहीं प्रधान का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर फूलन हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की भी बात कही है।