कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पार्सल विभाग के अधीन रूमा, जाजमऊ, नौबस्ता और यशोदा नगर में एजेंसियां खुलेंगी। एजेंटों को रेलवे आठ रुपये प्रति 40 किलो पर कमीशन देगा।
रेलवे ने आम लोगों का पार्सल समय से पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर छह एजेंसियां खोलने की कवायद शुरू कर दी है। यहां के बुकिंग एजेंट अलग-अलग क्षेत्रों में माल बुक करेंगे। रेलवे की एजेंसियों से माल बुक करना कुरियर कंपनियों की तुलना में सस्ता होता है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में रेलवे की नयागंज और रजबी रोड पर दो एजेंसियां थीं, लेकिन इनके लाइसेंस खत्म हो चुके हैं। अब इन्हें दोबारा शुरू करने की कवायद है। इसके साथ ही छह नई एजेंसियां खुलेंगी। अनवरगंज के अधीन दादा नगर और पनकी में एजेंसियां खुलेंगी।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पार्सल विभाग के अधीन रूमा, जाजमऊ, नौबस्ता और यशोदा नगर में एजेंसियां खुलेंगी। एजेंटों को रेलवे आठ रुपये प्रति 40 किलो पर कमीशन देगा। सेंट्रल के डिप्टी सीटीएम हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दो पुरानी एजेंसियों को बहाल करने के साथ छह नई एजेंसियों को खोलने के लिए जगह देखी गई है।