फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: लोडर की टक्कर से होमगार्ड की मौत, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम

Tue, 20 Feb 2024 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कुठौंद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड की मौत हो गई। सीओ जालौन राम सिंह यादव का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। प्रशासन से जो भी मदद होगी, वह परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
jalaun road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कुठौंद थाने से ड्यूटी कर लौट रहे एक बाइक सवार होमगार्ड को सोमवार शाम सामने से किसी लोडर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने  जिला अस्पताल रेफर कराया था, लेकिन देर रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर मृतक के परिजनों में मातम छा गया। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम मिहोना निवासी होमगार्ड का जवान राजेश कुमार याज्ञिक (45) बीते दो माह से सिरसा कलार थाने में ड्यूटी कर रहा था। सोमवार शाम छह बजे ड्यूटी कर अपने गांव लौट रहा था। तभी मदारीपुर सड़क पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी अजय तिवारी फोर्स के साथ मौके में पहुंचे। आनन फानन घायल को एम्बुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचवाया और उसके स्वजनों को सूचना दी। देर रात इलाज के दौरान उपचार कर रहे डॉक्टर में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी
सूचना पर दिवंगत के घर में मातम छा गया। उसकी मौत से पिता जगराम, पत्नी शशि देवी, दो पुत्र व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में सीओ जालौन राम सिंह यादव का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। प्रशासन से जो भी मदद होगी, वह उसके परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें