महाराजगंज जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इरफान को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश करने की बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही पेशी मांगी थी। कोर्ट ने भी अनुमति भी दे दी है। अब फैसले पर सुनवाई के दौरान महाराजगंज जेल में बंद इरफान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश होना था।
मामले की सुनवाई टली
वहीं, कानपुर जेल में बंद मुकदमे के बाकी चारों अभियुक्तों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। इन अभियुक्तों में इरफान के भाई रिजवान सोलंकी, शौकत अली, मोहम्मद शरीफ व इसराइल आटे वाला हैं। हालांकि, मामले में सुनवाई टल गई है।
रिजवान के गले लगकर फूटकर रोई बहन
कोर्ट में पेशी पर जाते समय रिजवान की बहन रूबी रिजवान के गले लगकर फूट-फूट कर रोई। रिजवान के अधिवक्ताओं ने दोनों को ढांढस बंधाया। रिजवान ने कहा कि सब ठीक होगा। इसके बाद रिजवान ने बहन को चुप कराते हुए कोर्ट में प्रवेश किया।