फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और बढ़ेंगी विधायक की दिक्कतें: भू माफिया की सूची में इरफान सोलंकी का नाम भी शामिल

Thu, 02 Mar 2023 10:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भू माफिया की सूची में इरफान सोलंकी का नाम शामिल कर लिया गया है। भू माफिया की पुरानी सूची में इरफान का नाम नहीं था। वहीं उनके भाई रिजवान का नाम उन्नाव की भू माफिया सूची में शामिल है। 
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा विधायक इरफान सोलंकी का नाम भू माफिया की सूची में शामिल कर लिया गया है। विधायक के साथ गैंगस्टर एक्ट में शामिल आरोपियों को भी जल्द ही इसी सूची में शामिल किया जाएगा। भू माफिया की सूची में नाम आने के बाद पुलिस की कार्रवाई का दायरा भी बढ़ेगा। अधिकारियों के मुताबिक भू माफिया सूची में नाम आने से विधायक की दिक्कतें और बढ़ेंगी।

विज्ञापन


भू माफिया की पुरानी सूची में विधायक का नाम नहीं था। वहीं उनके भाई रिजवान का नाम उन्नाव की भू माफिया सूची में शामिल है। कानपुर पुलिस कमिश्नरी बनने के बाद एक बार फिर पुलिस ने भू माफिया सूची पर काम करना शुरू किया है। नए सिरे से उन लोगों को चिह्नित किया गया जो विवादित संपत्तियों की खरीद फरोख्त में शामिल है। ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई उनके खिलाफ भी होती है जो विवादित संपत्तियों की खरीद फरोख्त में शामिल रहते हैं। अन्य आरोपियों को भी भू माफिया सूची में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें