Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी एमपीएमएलए कोर्ट में पेशी के लिए पहुंच गए हैं। उन्हें महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया है। यहां गैंगस्टर मामले में रिमांड होना है। वहीं एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में भी कई मामलों की सुनवाई होगी।
महाराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया जाएगा। जाजमऊ आगजनी मामले में इरफान की एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में पेशी होगी। यहां अभियोजन की ओर से घटना का चश्मदीद गवाह पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
गैंगस्टर मामले में भी रिमांड होना है। वहीं एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में भी कई मामलों की सुनवाई होगी। मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता अकील अहमद द्वारा जाजमऊ थाने में दर्ज कराए गए रंगदारी के मामले में अकील की गवाही होनी है।
इसके अलावा जाजमऊ थाने में बेकनगंज के कंघी मोहाल निवासी मो.नसीम आरिफ द्वारा दर्ज कराए गए जमीन कब्जाने के मामले व ग्वालटोली थाने में एसआई जैनेन्द्र सिंह तोमर द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने के मामले की सुनवाई होनी है। साथ ही कोविड नियमों के उल्लंघन से संबंधित मामलों में भी सुनवाई होगी।