फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: किसान की करंट लगने से मौत, ट्यूबवेल का तार जोड़ते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Wed, 24 May 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्यूबवेल में तार जोड़ते समय अचानक बिजली आने से किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट से किसान की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के पाटन में ट्यूबवेल में तार जोड़ते समय अचानक बिजली आने से किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। बिहार थाना क्षेत्र के गांव ताजकपुर निवासी किसान श्यामबाबू लोध (68) के खेत में सरकारी ट्यूबवेल लगा हुआ है।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह वह ट्यूबवेल के जले तार को जोड़ने लगा। इसी दौरान अचानक बिजली आने से वहीं चिपक गया। परिजन उसे सुमेरपुर पीएचसी लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी बिंदेश्वरी और पांच बच्चों में तीन बेटियां और दो बेेटे बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें