फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Test: मैच के लिए परमट बना छावनी, घरों से निकले लोगों से बदसलूकी, आसपास का इलाका किया गया सील

Thu, 25 Nov 2021 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में टेस्ट मैच के चलते ग्रीनपार्क के बाहरी हिस्से में सुरक्षा घेरा बनाने के लिए पुलिस ने परमट चौराहे से मंदिर की ओर और डीएवी इंटर कॉलेज तिराहे के पास कॉलेज की तरफ बैरिकेडिंग लगाई है।
विज्ञापन
इलाकाई लोगों से पुलिस ने की बदसलूकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में टेस्ट मैच की सुरक्षा को लेकर परमट इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। ग्रीनपार्क की ओर निकलने वाली गलियों को बैरिकेडिंग से सील कर दिया गया। आवश्यक काम से निकले लोगों को जाने तो दिया गया, लेकिन लौटने पर उनके साथ पुलिस ने बदसलूकी भी की। 
विज्ञापन


ग्रीनपार्क के बाहरी हिस्से में सुरक्षा घेरा बनाने के लिए पुलिस ने परमट चौराहे से मंदिर की ओर और डीएवी इंटर कॉलेज तिराहे के पास कॉलेज की तरफ बैरिकेडिंग लगाई है। परमट चौराहे से मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते में पड़ने वाली सभी गलियों को ब्लॉक कर दिया गया।

इसी तरह डीएवी इंटर कॉलेज वाली रोड के घरों की छतों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। सुरक्षा घेरे में रहने वाले करीब पांच हजार परिवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। परिवार के लोग कामकाज के बाद जब घर लौटे तो उनसे पूछताछ के नाम पर अभद्रता की गई। बाद में ये लोग अपने वाहन बाहर ही स्टैंड में खड़े कर पैदल घर पहुंचे।
विज्ञापन


मोहल्ले में रहने वाले हेमंत तिवारी, जया, सुरेश मिश्रा, राघव सिंह आदि ने बताया कि मोहल्ले में रहने का प्रमाण और आईडी दिखाने के बाद भी बड़ी मशक्कत के बाद घर जाने दिया। लोगों को मैच के दौरान अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान आसपास के सभी स्कूल, कॉलेज भी बंद करा दिए गए हैं। 

सुबह बाइक लेकर कुछ काम से गया था। दोपहर को लौटा तो बैरिकेडिंग के पास ही रोक लिया गया। आधार कार्ड दिखाने के बाद भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
विनोद

मैं मोहल्ले से पैदल ही बाजार कुछ घरेलू सामान लेने गई थी। लौटते वक्त पुलिस ने रोक लिया और काफी देर तक बहस करने के बाद किसी तरह अंदर जाने दिया।

विज्ञापन

पूजा वर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें