फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दोपहर तक रही उमस, शाम को बूंदाबांदी से राहत

Wed, 29 Jul 2026 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। खरीफ सीजन की फसलों के लिए जरूरत के अनुसार बारिश नहीं हो रही है। दिन में धूप निकलने से उमस लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार को दोपहर तक उमस रही। शाम को तेज हवा संग बूंदाबांदी से राहत मिली। रसूलाबाद में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं, लेकिन जिले में बादल छाए रहने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। मंगलवार को भी दोपहर तक धूप खिली तो उमस रही। शाम को तेज हवाएं चली और फिर बादल छाए गए। बूंदाबांदी हुई इससे उमस से राहत मिली। रसूलाबाद में बारिश से लोग खुश नजर आए। धान की फसल को संजीवनी जरूर मिली है। किसानों का कहना है कि धान की जरूरत के अनुसार बारिश नहीं हो रही है।
मलखानपुर निवासी जगत पाल सिंह, विकास वाजपेयी, कहिंजरी निवासी पप्पू तिवारी ने बताया कि इस बार बारिश कम है। मंगलवार को दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दोपहर में हवा ठप रहने से उमस ने राहगीरों को बेहाल कर दिया। सोमवार रात में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि आगामी पांच दिनों में बादल छाए रहेंगे। स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें