फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगनीपुर में फुटवियर दुकानदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में फुटवियर की दुकान चलाने वाले युवक ने घर में ही फांसी लगा ली। परिजन युवक के आत्महत्या करने की वजह नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव के गणेश शंकर उर्फ छुन्ना अग्रवाल ने बताया कि उनके बड़े बेटे आशीष उर्फ गुनीराम (24) ने रविवार को कमरे में फांसी लगा ली। उसका शव कुंडे के सहारे रस्सी से फंदे पर लटके आशीष को नीचे उतारा गया, उसकी सांसे थम चुकी थी।
आशीष की देवीपुर चौराहा के पास फुट वियर की दुकान थी। गणेश शंकर ने बताया कि सुबह आशीष दुकान जाने से लिए जागा था। फिर कुछ देर बाद कमरे में चला गया था। दुकान जाने में देरी होने पर कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन

आशीष की शादी भी तय हो चुकी थी। गोद भराई रस्म की तैयारी चल रही थी। घटना की सूचना पर देवीपुर चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। आशीष की मौत से मां सुषमा और दोनों छोटे भाइयों का रो-रो कर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें